फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बिजली के बुनियादी ढांचे में 274 करोड़ से किया जाएगा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने जीरकपुर के विभिन्न हिस्सों के लिए करीब 274 करोड़ रुपये की बिजली की बुनियादी ढांचा उन्नयन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से शहर की बिजली आपूर्ति में महत्वपूर्ण सुधार आने की उम्मीद है। विधायक ने कहा कि पीएसपीसीएल ने बिजली कटौती को कम करने और आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए राज्यभर में पांच हजार करोड़ रुपये की बिजली की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं शुरू की हैं।
विज्ञापन

अकेले जीरकपुर नगर परिषद क्षेत्र में 69.12 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की हैं। इनमें नए फीडरों और ट्रांसफार्मरों की स्थापना, छोटे ट्रांसफार्मरों का उन्नयन, सबस्टेशन पावर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाना और पुराने कंडक्टरों और केबलों को बदलना शामिल है। इस पहल के तहत 11 केवी प्रीत कॉलोनी, सेवन स्टार, सावित्री ग्रीन, पंजाब, सुखना, एल्विन और अंबाला रोड फीडरों का द्विभाजन किया गया है। इसके अलावा नए 11 केवी जीबीएम, दयालपुरा, ग्रीन वैली और कॉस्मो फीडरों को शुरू किया गया है। इससे जीरकपुर शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा।
विज्ञापन



जीरकपुर नगर परिषद क्षेत्र में बिजली कटौती को कम करने के लिए विभिन्न मदों में फंड आवंटित किए गए हैं।
- फीडर डी-लोडिंग के लिए 4.76 करोड़ रुपये
- नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए 2.42 करोड़ रुपये
- ट्रांसफार्मर संवर्द्धन के लिए 4.76 करोड़ रुपये
- नए 66 केवी और 220 केवी सबस्टेशनों की स्थापना के लिए 180–200 करोड़ रुपये की एक बड़ी योजना चल रही है।
- पावर ट्रांसफार्मरों के संवर्द्धन और वृद्धि पर 11.42 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
- 66 केवी लाइन कार्यों पर 14.01 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
- आरडीएसएस योजना के तहत 57.18 करोड़ रुपये के सुधार कार्य भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें