फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तीन मामलों में छह आरोपियों से 263.9 ग्राम हेरोइन बरामद, सभी तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर छह आरोपियों से 263.9 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि पुलिस ने खरड़ में 24 घंटे की कार्रवाई में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मोहाली पुलिस ने नशों के खिलाफ युद्ध के तहत अभियान चलाया है। इसमें तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। सब-डिवीजन खरड़ में छह तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गगनदीप सिंह निवासी गांव लक्खा वाला थाना सदर फिरोजपुर, संदीप कुमार निवासी फरीदकोट रोड पटेल नगर फिरोजपुर, डिंपल निवासी फरीदकोट रोड सिटी फिरोजपुर तस्करी का काम करते थे। उनके खिलाफ थाना सदर खरड़ में एनडीपीएस का मामला दर्ज किया गया है। जगजीर सिंह निवासी गांव सेना सादा सदर जलालाबाद फाजिल्का और शिंदर सिंह निवासी गांव दलादली फाजिल्का के खिलाफ थाना सिटी खरड़ और जीवन सिंह को पुलिस चौकी फेज-8 मोहाली ने गिरफ्तार किया है। तीनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को संबंधित अदालतों में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया है।
सिटी थाना खरड़ पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब सन्नी एनक्लेव खरड़ नजदीक ग्रीन मार्केट चौक के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान शाम करीब साढ़े सात बजे माता गुजरी वाली साइड से एक कार ग्रीन मार्केट चौक की तरफ आती नजर आई। पुलिस ने टॉर्च की रोशनी से रुकने का इशारा किया। चालक ने पुलिस नाके से पहले ही अपनी कार को वहां से भगा लिया। पुलिस अधिकारी ने अपने साथी अधिकारियों की मदद से उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम जगजीर सिंह बताया। उन्होंने अन्य युवक को भी नीचे उतारकर अपनी पहचान बताने को कहा। उसने अपना नाम शिंदर सिंह बताया।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर उनसे 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दूसरी पकड़ में खरड़ सिटी पुलिस गांव मामू पुर पुल के नीचे मौजूद थी। वहां सूचना मिली थी कि गगनदीप सिंह, संदीप कुमार और डिंपल पटियाला रजिस्ट्रेशन नंबर की बाइक पर शिव मंदिर साइड से आ रहे हैं। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और पुलिस पार्टी ने नाका लगाकर मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 139 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। तीसरी मामले में फेज-8 पुलिस चौकी से पुलिस पार्टी ने जीवन सिंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 24.9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें