मोहाली। विदेश भेजने के नाम एक इमिग्रेशन कंपनी ने 2.60 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में फेज-11 पुलिस ने हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी अनिल सचदेवा की शिकायत पर कंपनी मालिक सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान हिमांशु (कंपनी मालिक), ममता निवासी बिलासपुर हिमाचल हाल निवासी शिवजोत कॉलोनी खरड़ और दो अज्ञात के रूप में हुई है। अनिल सचदेवा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने फ्यूचर स्केयर वीजा कंसल्टेंट का विज्ञापन देखा था। उनका दफ्तर सीपी-67 मॉल में था। कंपनी कंसल्टेंट वीजा की पूरी गारंटी ले रहे थे। उसने कंपनी से संपर्क किया तो उन्होंने उसे वीजा देने के लिए 2.60 लाख रुपये की मांग करी और भरोसा दिलाया कि जल्द ही उसे वीजा दिला दिया जाएगा। काफी समय निकल जाने के बाद कंपनी कंसल्टेंट टाल-मटोल करने लगा। बाद में ना तो उसे वीजा दिया और ना ही उसके पैसे वापस किए।