फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में नदियों और नालों पर लगेगी ग्रिल, 48 लाख का बजट पास

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। इस साल जुलाई में हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ के दौरान शहर में कई नदी नालों के ऊपर से पानी निकल गया था। इनमें से सुखना चो के ऊपर बने बलटाना एरिया का पुल और गाजीपुर का पुल ज्यादा क्षतिग्रस्त हुआ था। बाढ़ के दौरान पानी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि दोनों पुलों पर लगी लोहे की ग्रिल तक टूटकर बह गई थी। वहीं, गाजीपुर रोड पर अंधेरे में नदी पर बना पुल भी बड़ी मुश्किल से दिखाई देता है। इस कारण रात के समय यहां पर हादसों के खतरे को लेकर लोगों ने प्रदर्शन भी किया था। लोगों ने आरोप लगाए थे कि बाढ़ को कई महीने बीत जाने के बाद भी नगर परिषद अधिकारियों की ओर से इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा था। बता दें कि बलटाना और गाजीपुर एरिया में बने कॉजवे की हालत पिछले चार महीने से खस्ता चल रही है। हालांकि दोनों रास्तों को अस्थायी तौर पर चालू भी कर दिया था। इसके चलते अब नगर परिषद जीरकपुर द्वारा जल्द ही शहर के सभी कॉजवे और छोटी पुलियों की मरम्मत का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की ओर से 48 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। इसके लिए नगर परिषद की टीम ने सर्वे कर एस्टीमेट तैयार कर लिया है और जल्द ही काम भी शुरू कर दिया जाएगा। नगर परिषद की ओर से बलटाना पुलिस चौकी के नजदीक स्थित कॉजवे, गाजीपुर एरिया के कॉजवे और आसपास बनी छोटी पुलियों की मरम्मत करने और इन पर लोहे की ग्रिल लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें