फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के कारिंदे को पिस्तौल दिखाकर लूटे 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। गांव सरसीणी के पास में एक पेट्रोल पंप के कारिंदों से तीन लुटेरों ने पिस्तौल के बल और चाकू की नोक पर 25,000 रुपये लूट लिए। इस दौरान एक कारिंदा कांच लगने से जख्मी हो गया है। पुलिस ने चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में भी लगी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मुख्य मार्ग पर सरसीणी के निकट कुरली मोड़ पर स्थित टीएम ऑटो पेट्रोल पंप पर रात करीब 9:39 बजे तीन युवक पैदल हाईवे पार करके आए। उन्होंने अपने मुंह ढक रखे थे। एक लुटेरे ने हाथ में देसी पिस्तौल व दूसरे ने हाथ में चाकू पकड़ा हुआ था। पेट्रोल पंप के बाहर खड़े चार सेल्जमैन ने जब उन्हें अपनी ओर आते देखा तो तीन सेल्जमैन तो इधर-उधर भाग गए। वहीं एक सेल्जमैन कांच वाले कैबिन में चला गया। तीनों लुटेरे भी उसके पीछे कैबिन में जा घुसे और दराज खुलवाकर तमाम नकदी इकट्ठी कर पैदल ही हाईवे पार करके चले गए। बताया जा रहा है कि दूसरी तरफ उनके दो या तीन साथी मोटरसाइकिल पर थे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद लालड़ू पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी गुरचरण सिंह, सब-इंस्पेक्टर गुरबचन सिंह व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जिसमें तीन लुटेरे नजर आ रहे हैं। मामले का पता चलते ही हलका विधायक एनके शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

फिलिंग स्टेशन के अकाउंटेंट रविंदर सिंह ने बताया कि हरजिंदर सिंह निवासी डगडहरा नामक सेल्जमैन को काबू करके उसके बैग और दराज से नकदी लूटने के दौरान वह भी जख्मी हो गया। थाना प्रभारी गुरचरण सिंह के अनुसार हरजिंदर सिंह के बयान दर्ज करके चार अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और जल्द ही लुटेरों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें