मोहाली। जिला अदालत ने नशा तस्करी मामले में एक नाइजीरियन महिला वीरा एमरोओ को दोषी ठहराते हुए 10 साल की सजा और 1 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। इसके बाद महिलाको जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक महिला को 2018 में एसटीएफ ने 265 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया था। महिला पर एनडीपीएस एक्ट व फॉरेन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।