फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट खरीदने के नाम पर 25 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोहाना थाने की पुलिस ने प्लॉट की खरीद-फरोख्त के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। इस संबंधी पुलिस को किरनप्रीत कौर निवासी बठिंडा की ओर से शिकायत दी गई थी कि वह वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग में मंडल अधिकारी के पद पर तैनात है। उसके पति की मार्च 2019 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसके पति ने गुरप्रीत सिंह से खरड़ लांडरां रोड पर विकसित होने वाली कॉलोनी में 200 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। साथ ही उन्होंने उसे 25 लाख रुपये का भुगतान कर दिया था। उन्हें अपने घर से मिले दस्तावेजों से पता चला था कि प्लॉट की 5 फीसदी कीमत प्लॉट का कब्जा लेने के बाद चुकाई जानी है। जब उन्होंने प्लॉट पर कब्जा लेने के लिए गुरप्रीत सिंह को फोन किया तो वह काफी समय तक टाल मटौल करता रहा था। इसके बाद उसने प्लॉट दूसरी जगह देने और पैसे वापस करने की बात कहीं। जबकि बाद में वह कोई भी जानकारी नहीं दे रह था। इसके चलते उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने किरनप्रीत कौर की शिकायत पर आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ प्लॉट बेचने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें