फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नारियल पानी बेचने की 24 साइटें हुईं नीलाम, 1.55 करोड़ की हुई कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम ने शहर में नारियल पानी बेचने की साइटों की नीलामी कर करीब 1.55 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। नगर निगम ने 35 में से 27 साइटें एक साल के लिए नीलाम की हैं। नगर निगम दफ्तर में आयोजित यह बोली प्रक्रिया कमेटी सदस्य परमिंदर पाल सिंह की देखरेख में हुई। यहां डिप्टी कमिश्नर मोहाली के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यवाही में 45 बोलीदारों ने भाग लिया। इन लोगों ने दो माह का अग्रिम भुगतान जमा कर टोकन प्राप्त किए थे।
विज्ञापन





सर्वाधिक और न्यूनतम बोली
नगर निगम को सबसे अधिक राजस्व फेज-11 में गुरुद्वारा साहिब के निकट एक साइट से प्राप्त हुआ, जिसकी वार्षिक बोली 12 लाख रुपये लगी। एक अन्य साइट सबसे कम 3.50 लाख रुपये वार्षिक में आवंटित हुई। इस बार निगम ने यातायात समस्याओं से बचने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पैदल पथ या सड़क के किनारे कोई साइट आवंटित नहीं की गई है। नारियल पानी विक्रेता केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों या स्वीकृत स्थानों पर ही अपनी दुकानें लगा सकेंगे। इस कदम का उद्देश्य शहर में पैदल चलने वालों और वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होने से रोकना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें