फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालातों में 23 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर स्थित एसबीपी साउथ सिटी के नजदीक बनी झुग्गियों में रहने वाले एक 23 वर्षीय युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक की पहचान विशाल के रूप में हुई है और वह बिजली के सामान की मरम्मत का काम करता था। खुदकुशी के कारण पता नहीं चला है और न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मृतक अपने तीन भाइयों और मां के साथ रहता था और रॉयल पाम मार्केट में बिजली का काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की है। मृतक के भाई बिरजू ने बताया कि विशाल कल शाम काम से आकर खाना खाकर सो गया था। कुछ दिन से वह थोड़ा परेशान जरूर चल रहा था लेकिन उसने कोई बात नहीं बताई। इसकी जानकारी उन्हें शुक्रवार सुबह छह बजे उस समय मिली जब लोगों ने शोर मचाया कि किसी का शव पेड़ से लटका हुआ है। हमने जाकर देखा तो वह मेरा भाई विशाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें