फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23.39 करोड़ से खरड़-बनूड हाईवे की सुधेरगी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां। खरड़-बनूड़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब टूटी सड़कों की वजह से परेशानी नहीं उठानी पड़ेेगी। इस खस्ताहाल सड़क के मुद्दे को अमर उजाला ने कई बार उठाया था।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथारिटी ने सड़क को सुधारने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। खरड़ से शंभू बैरियर तक 39.5 किलोमीटर लंबी सड़क की रिपेयर के लिए अथारिटी ने ई-टेंडर आमंत्रित किए हैं। ये टेंडर 13 अप्रैल को खुलेंगे। सड़क की रिपेयर पर 23 करोड़ 39 लाख 69 हजार 681 रुपये खर्च किए जाएंगे। 15 जुलाई तक सड़क की रिपेयर का काम पूरा कर लिया जाएगा।
राष्ट्रीय मार्ग की खस्ता हालत को लेकर किसान संगठन व पंचायतें, वाहन चालक लगातार आवाज उठा रहे थे। इसकी मरम्मत की मांग को लेकर नेशनल हाईवे अथारिटी कार्यलय के सामने धरने की चेतावनी भी दी थी। सड़क की मरम्मत के टेंडर पर क्षेत्र के सरपंचों, पंचों, राहगीरों ने खुशी जाहिर करते हुए तत्काल कार्य शुरू करने की मांग की है। इस मौके नेशनल हाईवे अथारिटी के पंजाब सलाहकार और पंजाब के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी काहन सिंह पन्नू ने संपर्क करने पर खरड़-बनूड़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत के टेंडर के निमंत्रण की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि टेंडर खुलते ही काम शुरू हो जाएगा और दो-तीन महीने में पूरी सड़क की मरम्मत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें