फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में नहीं आएगी पानी की दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर में नहीं होगी पानी की किल्लत, सांसद के कोटे से मिला पानी का टैंकर
विज्ञापन

अकाली दल के हलका इंचार्ज की तरफ से सौंपा गया टैंकर
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। मिर्जापुर के लोगों को पानी का टैंकर भेंट करने के लिए समागम करवाया गया। अकाली दल के हलका इंचार्ज रणजीत सिंह गिल मुख्यातिथि के तौर पहुंचे जबकि अध्यक्षता सिमरनजीत सिंह चंदूमाजरा ने की। नेताओं ने चंदूमाजरा की तरफ से पानी का टैंकर गांव को भेंट किया।
विज्ञापन

हलका इंचार्ज रणजीत सिंह गिल ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों से किए वादों को पूरा करने में विफल रही है। सिमरनजीत सिंह ने कहा कि लोकसभा मेंबर प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा लोकसभा क्षेत्र के लिए अनेक प्रोजेक्ट केंद्र सरकार से लाए हैं जिस कारण ही हलके के लोग दोबारा से चंदूमाजरा को लोकसभा मेंबर बनाने का मन बना चुके हैं। दिला राम मिर्जापुर और गुरचरण सिंह ने गांव की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों ने रणजीत सिंह गिल और सिमरणजीत सिंह चंदूमाजरा को सम्मानित किया। इस मौके पर सीता राम, सर्बजीत सिंह, हरदीप सिंह, रणधीर सिंह धीरा, मनजीत कौर और गुरजिंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

फोटो: गांव मिर्जापुर वासियों को पानी का टैंकर भेंट करते रणजीत सिंह गिल और अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें