नगर काउंसिल की मीटिंग में विकास कार्यों के प्रस्ताव हुए पास
ईओ के लेट पहुंचने पर भड़के पार्षद, जमकर काटा बवाल
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। नगर काउंसिल की मासिक मीटिंग प्रधान कृष्णा देवी की प्रधानगी में हुई। इस दौरान लगभग 3 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्तावों को सहमति दी गई। इस मीटिंग में अधिकारियों के समय पर नहीं पहुंचने कारण कुछ पार्षदों ने मीटिंग का बायकाट कर दिया। जबकि काउंसिल प्रधान का नाम प्रयोग करने को लेकर एक पार्षद और काउंसिल प्रधान के पति के बीच जमकर बहस हुई।
काउंसिल की मीटिंग में पार्षद तो समय पर पहुंच गए, लेकिन काउंसिल का कोई भी अधिकारी मीटिंग के समय अनुसार दफतर में उपस्थित नही था। अधिकारियों की इस गैर जिम्मेवारी के कारण रोष में आए पार्षद पार्षद दविन्द्र ठाकुर, शिव वर्मा, विनीत कालीया, बलविन्द्र सिंह और बहादुर सिंह श्री अमृतसर साहिब रेल हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के बाद मीटिंग को छोड़ कर चले गए। इस रोष दौरान ही काउंसिल के कार्यसाधक अफसर पहुंच गए। कार्यसाधक अफसर गुरदीप सिंह ने पार्षदों को बताया कि वे एसडीएम की मीटिंग में गए थे। इस लिए ही आने में देरी हो गई। इसी दौरान मीटिंग छोड़ कर गए पार्षदों को कार्यसाधक अफसर अपने दफतर में ले गए। इसी दौरान पार्षद शिव वर्मा ने काउंसिल प्रधान का नाम लेते हुए कार्यसाधक अफसर को अधिकारियों की लेट लतीफी की टिप्पणी की, जिसको लेकर काउंसिल प्रधान के पति त्रिलोक चंद धीमान शिव वर्मा की इस टिप्पणी पर भड़क गए तथा प्रधान का नाम न लेने की बात कहते हुए कड़ा रुख दिखाया। इसी दौरान पार्षद शिव वर्मा ने प्रधान के पति की हैसियत पर सवाल करते हुए उल्टा सवाल कर दिया, वह प्रधान ही नहीं तो वह किस हैसियत के साथ बात कर सकता है। दोनों के बीच काफी तू-तू मैं-मैं हो गई। कुछ पार्षदों ने बीच बचाव से मामले को शांत करवाया। दोबारा मीटिंग शुरू होते ही वार्ड नंबर 16 की पार्षद लाढी ने उनके वार्ड के विकास कार्यों को अनदेखा करने तथा एजेंडे में न लाने की बात कही। इसी दौरान शहर की सिसवां रोड पर चावला रेस्टोरेंट समीप बूथ बनाकर बेचने का मता पेश किया गया जिसका पार्षद बहादुर सिंह ओके ने कड़ा विरोध करते हुए काउंसिल की जायदाद न बेचने की बात कही।
पार्षदों के विरोध कारण इस मते को पेंडिंग रख लिया गया। इसी दौरान वैंडिंग कमेटी की ओर से पेश की रिपोर्ट मीटिंग में रखी गई। जिसके अनुसार शहर में सब्जी मंडी, गोहर रोड और रेलवे रोड पर ही रेहड़िया लगाने को प्रवानगी दी गई। इसाई भाईचारे के लिए कब्रिस्तान के लिए अधरेडा रोड वाली नदी में 4 कनाल जगह देने के मते को भी हाउस ने पेंडिंग रख लिया। इस मीटिंग के दौरान ही शहर के अलग-अलग वार्डों में होने वाले लगभग 3 करोड़ के विकास कार्यों की योजनाओं को हाउस ने प्रवानगी दी।
फोटो कैपशन : नगर काैंसिल के दफतर में बहस बाजी करते हुए पार्षद शिव वर्मा और काउंसिल प्रधान के पति त्रिलोक चंद धीमान।
( अजय ) फोटो नंबर : एमएचएल-82