फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वर्षीय सचिन खड्ढे में फंसा

विज्ञापन
विज्ञापन
गेंद लेने गया बच्चा गड्ढे में फंसा, फायर ब्रिगेड ने निकाला
विज्ञापन

फेज-सात में वीरवार सुबह का है मामला, पूरे इलाके में बनी हुई है चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फेज-7 स्थित कनाल की कोठियों के सामने क्रिकेट खेलने के दौरान सचिन नाम का आठ वर्षीय बच्चा अचानक तीन फुट गहरे गड्ढे में फंस गया। इस बीच इलाके के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित और फायर ब्रिगेड को सूचित किया, जिसके बाद बच्चे को गड्ढे से निकाला गया।
आठ वर्षीय सचिन पार्क में क्रिकेट खेल रहा था। उसकी मां साथ लगती कोठियों में काम कर रही थी। अचानक क्रिकेट की गेंद गड्ढे में गिर गई। वह गड्ढे से गेंद निकालने की कोशिश करने लगा। इसी बीच वह उसमें फंस गया। लोगों को लगा कि बच्चा शायद जमीन में नीचे में धंस रहा है। उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना मटौर के हवलदार सुरजीत सिंह ने बताया कि गड्ढे वाली जगह पर मिट्टी नरम थी। ऐसे लगता था कि लावारिस कुत्तों ने मिट्टी खोद दी हो। उन्होंने बताया कि बच्चे को गड्ढे से निकालने के बाद उसे मिट्टी से भर दिया गया। इसके अलावा पुलिस की तरफ से नगर निगम को पत्र लिखकर पार्कों की स्थिति सुधारने को कहा गया है। जिक्रयोग है कि शहर के पार्कों की हालत काफी खराब है। यह मामला कई बार नगर निगम की मीटिंग में भी उठ चुका है, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें