फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल ब्रेक कांड का आरोपी अब पटियाला जेल में रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाभा जेल ब्रेक कांड का आरोपी अब पटियाला जेल में रहेगा
विज्ञापन

एनआईए ने आरोपी को आरएसएस नेता रविंदर गोसाई की हत्या के मामले में लिया था रिमांड पर
अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में, एनआईए की दलील पर बदली गई जेल
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
नाभा जेल ब्रेक कांड का आरोपी हरमिंदर सिंह मिंटू अब पटियाला जेल में रहेगा। शुक्रवार को एनआईए की ओर से आरएसएस नेता रविंदर गोसाईं हत्याकांड में चार दिन का रिमांड खत्म होने पर मिंटू को अदालत में पेश किया। इसके बाद अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला लिया।
इस बीच एनआईए के वकील ने अदालत में दलील दी कि आरोपी को नाभा जेल न भेजा जाए। क्योंकि आरोपी वहां से पहले भी फरार हो चुका है। इस दलील को सुनने के बाद आरोपी को पटियाला जेल भेज दिया गया। अब मामले की अगली सुनवाई तीन अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

एनआईए की टीम आरोपी हरमिंदर सिंह मिंटू को कड़ी सुरक्षा में लेकर पहुंची और अदालत में पेश किया। पता चला है कि चार दिन के रिमांड के दौरान एनआईए ने आरोपी से दिल्ली स्थित मुख्यालय में पूछताछ की। इसके बाद एनआईए की टीम उसे लेकर मोहाली लेकर पहुंची है। इस दौरान जिला अदालत पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील हो गई थी।
विज्ञापन


जोहल का चालान पेश करने को मिले 90 दिन
पेशी के दौरान नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जोहल का चालान पेश करने के लिए अदालत से 90 दिन का और समय मांगा। अदालत ने एनआईए की मांग को मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें