फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेवलपमेंट से ही स्टेशन के चलने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली के विकास से ही स्टेशन पर बढ़ेगी यात्रियों की संख्या
विज्ञापन

स्टेशन पर इंस्पेक्शन करने पहुंचे नॉर्दर्न रेलवे के जीएम बोले
स्टॉपेज टाइम बढ़ाने की बात पर बोले, लोगों की डिमांड का किया जाएगा अध्ययन
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
मोहाली स्टेशन पर रेलवे विभाग की ओर से यात्रियों को काफी सुविधाएं दी जा रही हैं। रेलवे भी चाहता है कि मोहाली स्टेशन पर अधिक यात्री आएं। विभाग को उम्मीद है कि शहर में हो रहे विकास से स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी। यह बात शुक्रवार को मोहाली स्टेशन पर सालाना निरीक्षण करने पहुंचे विश्वेश चौबे ने कहीं। इस दौरान वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पत्रकारों ने उनसे पूछा कि मोहाली स्टेशन पर यात्रियों की संख्या कैसे बढे़गी। इसके लिए नई ट्रेन चलाने या किसी ट्रेन का रूट यहां डायवर्ट करने की योजना है। इसके जवाब में जीएम ने कहा कि ऐसी कोई योजना अब तक रेलवे की ओर से नहीं बनाई गई है। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या मोहाली स्टेशन पर गाड़ियों के स्टॉपेज टाइम में बढ़ोतरी की जाएगी। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि लोगों की जो मांग है, विभाग द्वारा उसकी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूड स्टॉल चलाने वालों का है स्वागत
जीएम से पत्रकारों ने पूछा कि मोहाली स्टेशन पर कैंटीन या फूड कोर्ट की सुविधा नहीं है। इसके अलावा एटीएम व अन्य सुविधाओं के लिए लोगों को शहर के दूसरे हिस्सों में जाना पड़ता है। उन्होंने जवाब दिया कि रेलवे की तरफ से कैंटीन या फूड कोर्ट चलाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन उसे उचित रिस्पांस नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यदि कोई फूड स्टॉल लगाना चाहता है तो उसका स्वागत है। उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग अपनी तरफ से लोगों की सेवा करता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें