फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ अंबाला हाईवे पर स्थित घग्गर पुल को मुरम्मत के बाद भारी वाहनों के लिए खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
मरम्मत के बाद भारी वाहनों के लिए खुला घग्गर पुल
विज्ञापन

चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित गांव भांखरपुर में है पुल
अब जाम से मिलेगी निजात
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी।
चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर स्थित गांव भांखरपुर घग्गर नदी के पुल को रविवार देर शाम भारी वाहनों के लिए खोल दिया गया। इस पुल को बीते कई महीनों से रिपेयर के लिए भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। इसकी रिपेयर का कार्य पिछले दिनों पूरा हो गया था। इस कारण ट्रायल के लिए पहले हलके वाहनों के लिए खोला गया था। ट्रायल सफल होने के बाद रविवार शाम इसे भारी वाहनों के लिए खोल दिया। भारी वाहनों को रोकने के लिए लगा बैरिकेड को हटा दिया गया। इसके बाद यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों व सवारों ने भारी राहत महसूस की।
विज्ञापन

बता दें कि हाईवे स्थित घग्गर नदी के पुराने पुल की हालत काफी खस्ता थी। यहां पर हादसों को देखते हुए इसकी मरम्मत शुरू की गई थी। इस दौरान पुल को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था। जबकि दो लेन इस पुल की एक लेन से मरम्मत के दौरान ही हलके वाहन गुजरते रहे थे। जबकि भारी वाहनों को डेराबस्सी से चंडीगढ़ ओर आने वाली यातायात के लिए बनाए नए पुल की एक लेन से गुजारा जा रहा था। इस दौरान यहां पर जाम जैसी स्थिति बनी रहती थी। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस पुल की मरम्मत सड़क को फोरलेन करने वाली कंपनी जीएमआर की ओर से करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें