फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम की मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों के प्रस्तावों पर आज लगेगी मुहर
विज्ञापन

आठ करोड़ से सुधरेंगे कम्युनिटी सेंटर और सड़कें
रोड गलियां, पेवर ब्लॉक व अन्य रिपेयर के काम प्रस्तावों में शामिल
नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक आज
बैठक में मंजूरी मिलने के बाद जल्द शुरू होंगे विकास कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
लंबे समय के बाद एक बार फिर शहर में विकास कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है। सोमवार को नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी की अहम मीटिंग होगी, जिसमें करीब आठ करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। इसमें खस्ता हाल सड़कें, पार्क, कम्युनिटी सेंटरों, रोड गली और पेवर ब्लॉक के काम शामिल हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि मीटिंग में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही वर्क आर्डर जारी कर दिए जाएंगे, जिसके बाद विकास कार्य शुरू होंगे।
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध कमेटी (एफएंडसीसी) की मीटिंग सोमवार को होगी। काफी समय के बाद यह मीटिंग होने जा रही है। बैठक में करीब आठ करोड़ के कामों के वर्क आर्डर पास कर काम को विभिन्न ठेकेदारों को अलॉट किया जाएगा। इनमें से कई काम एफएंडसीसी की मीटिंग में ही पास हुए हैं, जबकि नगर निगम की मीटिंग में पास हुए कुछ काम (जिनके टेंडर भी पास हो चुके हैं) के वर्क आर्डर दिए जाने हैं।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि वित्त एवं ठेका कमेटी में मेयर कुलवंत सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर रिश्व जैन, डिप्टी मेयर मनजीत सिंह सेठी और निगम कमिश्नर संदीप हंस के अलावा पार्षद फूलराज सिंह और अमरीक सिंह सोमल शामिल हैं। रिश्व जैन और सोमल कांग्रेस पार्टी से हैं, जबकि मेयर कुलवंत सिंह, डिप्टी मेयर सेठी और फूलराज सिंह अकाली दल से हैं।
विज्ञापन


केस जीतने के बाद पहली मीटिंग
मेयर कुलवंत सिंह के खिलाफ स्थानीय निकाय विभाग द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस को अदालत द्वारा रद्द किए जाने के बाद नगर निगम में यह पहली मीटिंग बुलाई गई है। मेयर के खिलाफ नोटिस जारी होने के बाद डिप्टी मेयर ने कहा था कि वह इसके विरोध में एफएंडसीसी की मीटिंग भी नहीं करेंगे। अब मेयर के पक्ष में फैसला आने के बाद नगर निगम की एफएंडसीसी की मीटिंग बुलाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें