फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फ्लैट बेचने का झांसा दे दो लोगों से 21.25 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। फ्लैट बेचने का झांसा देकर दो लोगों से 21.25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सदर खरड़ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान जरनैल सिंह बाजवा, बलदेव सिंह बाजवा, सुखविंदर सिंह और भूपिंदर सिंह वासी देसूमाजरा, बाजवा डेवलपर्स निजी कंपनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अरुणेश अग्रवाल निवासी सेक्टर-11 चंडीगढ़ ने बताया कि उन्होंने उक्त आरोपियों से फ्लैट लेने के लिए 11.25 लाख रुपये दिए थे। राजिंदर सिंह सैनी वासी फेज-9 ने भी उक्त आरोपियों को फ्लैट लेने के लिए 10 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद आरोपियों ने न तो उनके नाम फ्लैट किया और न ही उनके पैसे लौटाए। इसके बाद उन्होंने परेशान होकर एसएसपी कार्यालय में शिकायत दे दी। इसके बाद इंचार्ज एंटी ह्यूमन यूनिट ने केस की जांच की। इसके बाद जांच की रिपोर्ट डीएसपी (स्पेशल) और एसपी (ट्रैफिक) के पास भेजी गई। इसके बाद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग के आदेश पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें