फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : छतबीड़ जू की सैर करने के बाद पर्यटन मंत्री नवजोत सिद्धू का बड़ा ऐलान..

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच करोड़ की लागत से छतबीड़ में बनेगा फिशिंग एक्वेरियम : नवजोत सिद्धू
विज्ञापन

छतबीड़ जू की सैर करने के बाद पर्यटन मंत्री का एलान
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। पंजाब के पर्यटन मंत्री नवजोत सिद्धू वीरवार को छतबीड़ की सैर से इतने उत्साहित हुए कि जाते-जाते यहां आने वाले पर्यटकों के लिए एक बड़ा एलान कर गए। सिद्धू ने छतबीड़ जू के अंदर करोड़ों रुपये की लागत से यहां पर एक फिशिंग एक्वेरियम बनवाने का एलान किया। साथ ही अधिकारियों को इसकी रूपरेखा बनाकर एक प्रपोजल का रूप तैयार करने आदेश दे दिए। दूसरी ओर सिद्धू के इस एलान से खुश हुए अधिकारियों ने इसकी हामी भरते हुए प्रपोजल जल्द बनाने का भरोसा दिया।
पर्यटन मंत्री वीरवार को छतबीड़ जू में पिछले 2 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे। बाद में जू प्रबंधकों के साथ उन्होंने छतबीड़ की सैर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग द्वारा छतबीड़ जू के अंदर पिछले 2 वर्षों के दौरान 8 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जिसके अंदर आधुनिक सुविधाओं से लैस रेस्टोरेंट, सड़कें, टिकट काउंटर के अलावा अन्य सुविधाएं शामिल हैं। सिद्धू ने छतबीड़ की सैर के दौरान महसूस किया जब यहां देश की सबसे बड़ी बर्ड एवियरी बन सकती है तो फिशिंग एक्वेरियम क्यों नहीं? वीरवार को छतबीड़ की सैर पूरा करने के बाद मीडिया कर्मियों और अधिकारियों को अपने पास बुलाया और फिशिंग एक्वेरियम को बनाने का एलान कर डाला। साथ ही अधिकारियों द्वारा तैयार किए जाने वाले प्रपोजल अप्रूव होने के बाद 5 करोड़ रुपये खर्च करने की हामी भर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें