दूध के 41 सैंपलों में से चार फेल
मोहाली। फेज-सात स्थित 220 केवी कॉलोनी में शुक्रवार को दूध का जांच कैंप आयोजित किया गया। डेयरी टेक्नोलॉजिस्ट दर्शन सिंह की अगुवाई में कैंप लगाया गया था। इस दौरान दूध के 41 सैंपल लिए गए, जिनमें से 37 सैंपल सही पाए गए। चार सैंपलों में पानी की मिलावट पाई गई। हालांकि किसी भी तरह का कोई हानिकारक पदार्थ नहीं मिला है। डेयरी टेक्नोलॉजिस्ट ने बताया कि ऐसे कैंप आयोजित करने के लिए हेल्पलाइन 0172 5027285 पर संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर सोनू, संगीता, अनीता, कमला, सुनीता, सरीता, बलवीर सिंह, खम बहादुर, रमन, मंगल सिंह, हरदेव सिंह, संजीव कुमार, सुदेश कुमार व गुरदीप सिंह समेत कई लोग हाजिर थे।