धार्मिक स्थानों पर कम आवाज से बजेंगे लाउडस्पीकर
मोहाली। गुरुद्वारा तालमेल कमेटी की मीटिंग संस्था के प्रधान जोगिंदर सिंह सोंधी की अगुवाई में हुई। इसमें फैसला लिया गया कि परीक्षा के दिनों को ध्यान में रख गुरुद्वारा साहिब में लगाए गए लाउड स्पीकरों की आवाज कम की जाएं। ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए। सोंधी ने बताया कि इस संबंध में एसडीएम मोहाली की तरफ से उन्हें कहा गया है कि विद्यार्थियों और उनके पैरेंट्स की शिकायतों को ध्यान में रखकर गुरुद्वारों में लगे लाउड स्पीकरों की आवाज कम की जाएं। इसके बाद उनकी बात को तालमेल कमेटी के ध्यान में लाई गई। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गुरुद्वारा तालमेल कमेटी की तरफ से शहर के सभी गुरुद्वारों के प्रबंधकों के साथ मिलकर इस फैसले को लागू किया जाए। मीटिंग में मनजीत सिंह मान, परमजीत सिंह गिल, बलविंदर सिंह टोहड़ा व रामगढ़िया सभा चंडीगढ़ के प्रधन जसवंत सिंह भुल्लर भी मौजूद थे।