अकाली दल 20 को करेगा विधानसभा का घेराव
गुरुद्वारा अंब साहिब में अकाली दल के नेताओं ने मीटिंग कर बनाई रणनीति
पांच सौ गाड़ियों के काफिले में जाएंगे चंडीगढ़, तैयारियां पूरी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
पंजाब की कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। सरकार को अपने वायदे याद कराने के लिए पार्टी की तरफ से 20 मार्च को विधानसभा के घेराव का प्रोग्राम बनाया गया है। जिसमें मोहाली जिले को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई है। यह जानकारी अकाली दल के हलका इंचार्ज कैप्टन तेजिंदर सिंह सिद्धू ने दी। वह गुरुद्वारा अंब साहिब में मीटिंग कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में होने वाले प्रोग्राम के लिए मोहाली से दस हजार लोगों के लिए लंगर भेजा जाना है। इसके साथ ही पार्टी की तरफ से पानी के टैंकरों का इंतजाम किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पार्टी के ओहदेदारों की ड्यूटियां लगाईं। इस दौरान अकाली दल के शहरी प्रधान बलजीत सिंह कुंभड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पंजाब की जनता को झूठे सपने दिखाकर सत्ता हासिल की है। एक साल में सरकार की असलियत सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वह उसे तनदेही से निभाएंगे। कुंभड़ा ने कहा कि 20 मार्च को घेराव के लिए शहर से 50 बसों और 500 गाड़ियों का काफिला जाएगा।
यूथ अकाली दल के जिला प्रधान हरमनप्रीत सिंह प्रिंस और जिला देहाती के प्रधान सतिंदर सिंह गिल ने कहा कि पार्टी के यूथ विंग की तरफ से हमेशा पार्टी के संघर्ष में योगदान दिया गया है। मीटिंग में उनके अलावा पार्षद कमलजीत सिंह रूबी, गुरमुख सिंह सोहल, मनमोहन कौर, कश्मीर कौर, सुरिंदर सिंह रोड़ा, गुरमीत सिंह शामपुर, संतोख सिंह, डॉ. मेजर सिंह, हरमिंदर सिंह पत्तो, अवतार सिंह दाऊं व बलविंदर सिंह लखनौर, करतार सिंह, सुरिंदर सिंह कलेर, अमनदीप सिंह अबियाना, प्रभजोत सिंह कलेर, प्रदीप सिंह, अर्जुन सिंह शेरगिल, बलविंदर सिंह गोबिंदगढ़, बलविंदर सिंह मोटेमाजरा, करन सिंह बबरा, जसराज सिंह सोनू, रणजीत सिंह मान, गुरमेल सिंह मोजेवाल, बलविंदर सिंह मुल्तानी, बलजिंदर सिंह बेदी, अमन लूथरा, जसबीर कौर अतली, हरसंगत सिंह सोना, बलवंत सिंह पालिया, एसएस वालिया, गुरिंदर सिंह सोनी, जगजीत सिंह, कुलविंदर सिंहा, हरजीत सिंह, हरभजन सिंह, करमजीत सिंह मावी, अमरजीत सिंह, चनन सिंह और सन्नी कंडा मौजूद थे।