मोहाली। जिले में सोमवार को 20 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा 37 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। इस दौरान कोरोना संक्रमित हुए लोगों में घंडूआं से एक, खरड़ से छह और मोहाली शहरी क्षेत्र से 13 लोग संक्रमित मिले हैं। कोरोना से जिले में अब तक कुल 19495 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 18579 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं 551 सक्रिय मामले हैं। इसके साथ ही 365 लोगों की मौत हो चुकी है।