फेज-एक स्थित पंचायत विभाग से रिटायर जेई के घर की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फेज-एक में वीरवार सुबह हुई तेज बारिश के बीच अचानक आसमानी बिजली गिरने से पंचायत विभाग से रिटायर जेई के घर में दरारे आ गई। वहीं, इन्वर्टर समेत काफी इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। हालांकि जानी नुकसान से बचाव हो गया। परिवार वालों को समझ ही नहीं आया कि आखिरी क्या मामला हो गया है। परिवारों वालों का कहना है कि शुक्र है कि जान का बचाव हो गया।
घर के मालिक बलजिंदर ने बताया कि उनका घर फेज-एक में मकान है। वीरवार सुबह पौने आठ बजे जब तेज बारिश हुई इस दौरान जोर का धमाका हुआ। इस दौरान वह सीढ़ियों पर खड़े थे। धमाका हुआ तो वह थोड़ा पीछे हट गए, लेकिन उन्हें पता नहीं लगा कि आसमानी बिजली कहां गिरी है। इस दौरान जब घर की छत पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। उनकी मोंटी ऊपर से टूट गई थी। बिजली की तारे जल गई थी। इतना ही नहीं उनके घर पर रहने वाले किरायेदारों का इनवर्टर तक जल गया था। इसके अलावा उनके घर का सारा सामान जल गया। उन्होंने बताया कि नुकसान काफी हो गया है। मकान के ऊपरी हिस्से में दरारें आई हैं।
जिक्रयोग है कि यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी मोहाली से सटे गांव जुझार नगर में भी आसमानी बिजली गिरी थी। इस दौरान कई घरों में दरारें आ गई थी। इतना ही लोगों के इलेक्ट्रॉनिक आइटम व अन्य सामान जलकर खाक हो गया था। इसके बाद इलाके के लोगों द्वारा मुआवजे की गुहार भी लगाई गई थी। इसके अलावा आसमानी बिजली गिरने से मोहाली के एक गांव भैंसों की मौत भी हो गई थी।