फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगौड़े आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड से दो भगोड़ा काबू
विज्ञापन

खरड़। पुलिस ने एक मामले में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ राजेश हसतीर ने बताया कि 2009 में थाना सिटी खरड़ में हरप्रीत सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी आदर्श नगर बलौंगी ने कुछ लोगों के खिलाफ रास्ते में घेर कर तेजधार हथियारों से हमला करने के आरोप में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में तेजिंदर सिंह उर्फ हैप्पी और गुरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र अमरीक सिंह निवासी वार्ड नंबर-3 गांव बलौंगी को गिरफ्तार किया था, जो जमानत पर रिहा हो गए थे। लेकिन इसके बाद दोनों कभी भी अदालत में पेश नहीं हुए, जिस पर अदालत ने 15 मार्च 2016 को इन्हें भगोड़ा करार दे दिया था। जांच अधिकारी जीवन सिंह और हरविंदर सिंह ने दोनों आरोपियों को खरड़ बस स्टैंड से गिरफ्तार करके खरड़ अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें