फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परमिशन की खुदाई, माहौल गर्माया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना मंजूरी लगे खुदाई करने, लोगों ने रुकवाया काम
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम ने सामान कब्जे में लिया
फेज-एक स्थित शोरूमों के बैक साइड का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फेज-एक स्थित शोरूम के बैक साइड में शनिवार सुबह उस समय माहौल गर्मा गया। जब एक प्राइवेट टेलीफोन कंपनी के मुलाजिमों ने फुटपाथों में गड्ढे खोदने शुरू कर दिए। इस बीच इलाके के लोग और पार्षद मौके पर पहुंचे और कंपनी के मुलाजिमों से खुदाई के संबंध में पूछा। इस दौरान कंपनी के मुलाजिम खुदाई के संबंध में कोई परमिशन नहीं दिखा पाए। इसके बाद लोगों ने नगर निगम अधिकारी को फोन कर सूचित किया। मौके पर नगर निगम की टीम ने पहुंचकर कंपनी का सारा सामान कब्जे में ले लिया।
इस बारे में फेज-1 पार्षद गुरमीत कौर और उनके पति ने बताया कि पांच छह लोगों ने शोरूमों के पिछली साइड में आकर फर्श तोड़कर गड्ढे खोदने शुरू कर दिए थे। गड्ढे खोदने वालों ने एक ठेकेदार का नाम लेते हुए कहा कि उसने एक प्राइवेट कंपनी के तार डालने का काम लिया है। जब उक्त लोगों से खुदाई की परमिशन संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो वह नहीं दिखा पाए। इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने उनका काम रोक दिया। उन्होंने कहा नगर निगम को गैर कानूनी तरीके से तारें डालने वालों के खिलाफ सख्ती करनी चाहिए। साथ ही जो मानक तय किए गए हैं, उनका हर हाल में पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि यह मामला नगर निगम की मीटिंग में भी उठा था। इस दौरान पार्षदों ने दलील रखी थी कि शहर में गैर कानूनी तरीके से कंपनियां छुट्टी वाले दिन अंडरग्राउंड तारें डालती हैं। उस समय तय किया गया था कि ऐसी कंपनियां जब भी सामने आती तो उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज करवाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें