मोहाली की बेटी सेना में बनी लेफ्टिनेंट
मोहाली। मिल्कफेड के डायरेक्टर भगवंत सिंह की बहन नवनीत कौर भारतीय फौज में लेफ्टिनेंट सेलेक्ट हुई हैं। इसको लेकर परिवार में जहां खुुशी का माहौल है, वहीं गांव में लड्डू बांटे गए। भगवंत सिंह ने कहा कि आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बहन के फौज में सेलेक्ट होने से काफी खुश हैं। नवनीत अब इलाके की लड़कियों के लिए नई मिसाल बनेगी। इस मौके पर नवनीत कौर के पिता नछत्तर सिंह, माता सतविंदर कौर, द गीगेमाजरा सभा की प्रधान परमजीत कौर, कुलजिंदर कौर, दीदार सिंह और बलविंदर सिंह मौजूद थे।