फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के बच्चे बनेंगे तंदरुस्त, पेड़ के कीड़े होंगे खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अब पूरे पंजाब के बच्चे बनेंगे तंदरुस्त, पेट के कीड़े होंगे खत्म
विज्ञापन

फेज-दो के सरकारी स्कूल राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में समागम करवाया गया
स्पेशल सेक्रेटरी-हेल्थ कम मिशन डायरेक्टर नेशनल हेल्थ मिशन पंजाब समागम में हुए शामिल
अमर उजाजा ब्यूरो
मोहाली। बच्चों को पेट के कीड़ों से मुक्ति दिलाने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय प्रोग्राम फेज-दो सरकारी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ। इस दौरान स्पेशल सेक्रेटरी-हेल्थ कम मिशन डायरेक्टर नेशनल हेल्थ मिशन पंजाब अमित कुमार द्वारा बच्चों को गोली खिलाईं गईं। इस अवसर पर डायरेक्टर नेशनल हेल्थ मिशन पंजाब ने बताया कि पूरे देश में पेट के कीड़ों से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस फरवरी व अगस्त माह में मनाया जाता है। इसका मकसद बच्चों को पेट के कीड़ों से मुक्ति, स्वास्थ्य पर प्रभाव और बचाव व अन्य इंफेक्शन के बारे लोगों को जागरूक करना है। अमित कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग पंजाब की तरफ से 1 से 19 वर्ष आयु तक के सभी बच्चों को गोली खिलाई गई हैं। इसके तहत 71 लाख 92 हजार 213 बच्चों को कवर करने का लक्ष्य है। यह गोलियां (चबाकर खाने वाली) सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में मुफ्त उपलब्ध करवाई गई हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सिविल सर्जन मोहाली डा. रीटा भारद्वाज ने डीवार्मिंग की दवाई के लाभों के बारे जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को हाथों को साफ रखने और आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अफसर डा. वीना जरेवाल, एसएमओ डीएच फेज-6 डा. मनजीत सिंह, स्टेट प्रोग्राम अफसर (आईईसी व मीडीया) शिविंदर सहदेव, असिस्टेंट प्रोग्राम अफसर डा. योगेश कुमार राय, डिप्टी डायरेक्टर (महिला व बाल विकास विभाग, पंजाब) हरपाल सिंह, डीपीओ सुखदीप सिंह व सरकारी स्कूल, फेज-2 की प्रिंसिपल रेनू मिश्रा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें