खरड़। तहसील खरड़ के समूह पटवारियों द्वारा 5 नवंबर को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक तहसील हैडक्वाटर पर रोष धरना दिया जाएगा। यूनियन द्वारा उस दिन सख्त फैसला लिया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी एसडीएम, तहसीलदार तथा प्रशासन की होगी। यह निर्णय द रैवेन्यू पटवार यूनियन तहसील खरड़ की बैठक में तहसील प्रधान हरविंदर सिंह पोहली की अध्यक्षता में लिया गया। बैठक में गुरचरण सिंह, जसवीर सिंह खेड़ा तथा संदीप कुमार उपस्थित थे।