फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने ली एक्टिवा सवार की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-छह में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार को हिट कर दिया। हादसे में गंभीर घायल व्यक्ति को पीजीआई पहुंचाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान राज कुमार निवासी गांव डड्डूमाजरा (चंडीगढ़) के तौर पर हुई है। थाना फेज-1 पुलिस ने मुंडीखरड़ निवासी अमित सिंह संधू खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 427 तथा 304ए के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दिए बयानों में जसपाल सिंह निवासी राजपुरा जिला पटियाला ने बताया कि वह अपने दामाद राज कुमार को फेज-6 मोहाली स्थित वेरका मिल्क प्लांट में मिलने के लिए आया था। अभी वह खड़ा इंतजार कर रहा था कि उसका एक्टिवा स्कूटर पर आ रहा दामाद राज कुमार चंडीगढ़ से आ कर नए बस स्टैंड से यू-टर्न लेकर मिल्क प्लांट की ओर मुडने लगा। तभी खरड़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा को बुरी तरह हिट कर दिया। इस हादसे में उसका दामाद गंभीर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें