फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मोटरसाईकिल चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत
विज्ञापन

डेराबस्सी। बरवाला मार्ग स्थित गांव सैदपुरा में हुए सड़क हादसे में एक 30 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंद्रेशी निवासी गांव कराला बनूड़ के रूप में हुई है। जो गांव कराला में एक पोल्ट्री फार्म में काम करता था। जानकारी के अनुसार चंद्रेशी बरवाला निवासी भाई से मिलने गया था। वह मोटरसाइकिल से लौट रहा था। इस दौरान जब वह गांव सैदपुरा के पास पहुंचा तो एक मिनी बस ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रेशी गंभीर जख्मी हो गया। उसे डेराबस्सी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें