फसली अवशेष न जलाने के बदले बोनस दे सरकार : किसान यूनियन
डेराबस्सी। भारतीय किसान यूनियन, एकता (सिद्धूपुर) की बैठक गुरपाल सिंह लैहली की प्रधानगी में हुई। यूनियन ने मांग की है फसल कटाई के बाद उसके अवशेष जलाने पर पाबंदी लगाने से पहले सरकार किसानों की भी सुध ले। यूनियन ने मांग की है कि सरकार पराली खरीदने की व्यवस्था करते हुए उसे संभालने के लिए किसानों को 200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस दे। बैठक में सरकार से गन्ने की फसल का बकाया भी जल्द जारी करने की मांग की गई। साथ ही एसडीएम से अपील की गई है कि किसानों के अलावा वातावरण को दूषित करने वाली फैक्ट्रियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर रघुबीर मलकपुर, लखबीर इब्राहमपुर, चरण आगांपुर, तारा लैहली, भाग अमलाला, राम सिंह, हरभजन लालडू,जसपाल कुरली, गुरदेव जलालपुर भी मौजूद थे।