फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आस्था सिटी में दिखा 18 फीट लंबा अजगर, सहमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बारिश का मौसम खत्म होने के बावजूद आस्था सिटी में सांपों का निकला बंद नहीं हुआ। इससे लोगों में डर का माहौल है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे करीब 18 फीट लंबा अजगर निकल आया, जिससे आस्था सिटी में दहशत फैल गई। हालांकि अजगर पकड़ा नहीं जा सका। वह नेचर पार्क की ओर निकल गया।
विज्ञापन

सोसाइटी के प्रधान मनोज वर्मा ने बताया कि उनकी सोसायटी घग्गर नदी व नेचर पार्क के नजदीक है। बीते वर्ष जुलाई महीने में भी भारी बारिश के दौरान कई सांप सोसाइटी मे घुस आए थे। बीते दिन हुई बारिश के कारण फिर से सांप आने लगे हैं। सोसाइटी के मनमोहन मोदगिल, युद्धवीर रंगा, कुलदीप पाल, अजय कुमार, सोनू, अनिल रोहिला, मनोज वर्मा और देव पंडित ने बताया कि डर के कारण वे लोग अपने बच्चों को बाहर नहीं निकलने देते। बजुर्गों व महिलाओं ने भी सैर करना छोड़ दिया है। लोगों ने प्रसाशन से मांग की कि सोसाइटी के नजदीक बने नेचर पार्क की सफाई करवाई जाए और गड्ढे भरे जाएं ताकि लोगों को सांपों से निजात मिल सके। इस संबंध में नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी अशोक पथरिया ने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों व अधिकारियों कि ड्यूटी लगाकर नेचर पार्क की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें