फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की बर्बादी करने वालों की खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में पानी की बर्बादी करने वालों की अब खैर नहीं है। वाटर सप्लाई विभाग ने पानी बर्बाद करने वालों पर पूरी तरह से शिकंजा कस दिया है। इसके तहत 15 अप्रैल से 30 जून तक पानी बर्बाद करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, यदि तीन बार कोई पानी बर्बाद करते पकड़ा जाता है तो उस पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा और पानी का कनेक्शन तक काट दिया जाएगा। इस काम के लिए विभाग ने टीमें गठित कर दी हैं। साथ ही लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

गर्मियों के मौसम में शहर के लोगों को पानी की किल्लत पैदा न हो, इसके चलते वाटर सप्लाई विभाग ने यह नियम बनाए हैं। विभाग के मुताबिक कोई व्यक्ति नियम तोड़ता है तो पहली बार विभाग की तरफ से उसे एक हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। दूसरी बार नियम तोड़ने पर दो हजार जुर्माना किया जाएगा, जोकि पानी के बिल में लगाकर भेजा जाएगा। तीसरी बार नियम तोड़ने पर पानी का कनेक्शन काटकर सूचित किया जाएगा। उपभोक्ता को पांच हजार रुपये जुर्माना व हल्फियां बयान लेने के बाद कनेक्शन देनेे पर विचार किया जाएगा। यह फैसला भी उच्च अधिकारियों द्वारा लिया जाएगा।
विज्ञापन


यहां पानी के इस्तेमाल पर मनाही
- स्कूटर, कारों व अन्य गाड़ियों को टूटी पर पाइप लगाकर धोने
- मकानों के बरामदे, फर्श और सड़कें आदि धोने
- घर में बगीचों या गमलों आदि को पानी देने
- वाटर सप्लाई की मेन लाइन पर टुल्लू पंप लगाने
- घर की छत पर रखे गए टैंक व डैजर्ट कूलर का ओवरफ्लो होना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें