फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडफोन लगा रेल लाइन क्रास कर रहे व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। चंडीगढ़-लुधियाना रेलवे लाइन पर गांव पीर सोहना-सिंबलमाजरा के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे पुलिस चौकी रोपड़ के इंचार्ज राजिंदर कुमार ने बताया कि गांव सिंबलमाजरा के किसान हजारा सिंह के पास रह रहा प्रवासी मजदूर घर से हजारा सिंह को खाना देने के लिए गया था। जब वह हजारा सिंह को खाना देकर वापस आ रहा था तो ट्रेन की चपेट आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के कानों में हेडफोन लगा हुआ था जिस कारण उसे ट्रेन के आने का पता नहीं लग सका। मृतक की पहचान अजय कुमार गांव शाहपुर जिला समोल बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। रेलवे पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें