दस घंटे के बिजली कट ने बिगाड़ा छुट्टी का मजा
बिना सूचना के लगे कट से गांव सैदपुरा के लोगों को हुई परेशानी
सुबह 9:30 से शाम 7:30 बजे तक रुके रहे लोगों के बिजली संबंधित काम
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। डेराबस्सी के सैदपुरा गांव के इको ग्रीन पार्ट टू में बिना सूचना बिजली कट से लोग परेशान हैं। रविवार को गांव में सुबह 9:30 से शाम 7:30 बजे तक बिजली का कट लगा था जिसके चलते घर में साप्ताहिक अवकाश मना रहे लोगों का जायका बिजली कट ने बिगाड़कर रख दिया। घर में बिजली नहीं होने के चलते पूरे दिन लोग न तो टेलीविजन देख पाए और न ही कपड़े धो सके। गांव की स्थानीय निवासी सुरुची ने बताया कि दस घंटे का बिजली कट लगा था। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी पिछले शनिवार को करीब आठ से नौ घंटे को बिजली कट लगा था।
कोट्स
अपनी बहन के घर वीकेंड पर आए थे, लेकिन बिजली कट ने पूरा वीकेंड खराब कर दिया। अभी हाल ही में मेरी बड़ी बहन का परिवार यहां शिफ्ट हुआ है, महज पंद्रह दिन में दो बार आठ से दस घंटे के लिए बिजली कट लग चुका है।
-प्रीत, निवासी पंचकूला।
कोट्स
अभी सर्दी में यहां बिजली का ये हाल है, गर्मी के दिनों में अगर ऐसे ही बिजली कट लगता रहा यहां रहना मुश्किल हो जाएगा।
-सुरजीत कौर, निवासी डेराबस्सी।
कोट्स
यहां अकसर बिना सूचना बिजली कट लगता है। अगर मेंटेनेंस ही करना है तो बिजली कट से कुछ घंटे पहले सूचना देनी चाहिएत ताकि लोग बिजली से संबंधित काम पहले ही निपटा लें।
-रंजीत कौर, निवासी सैदपुरा।
कोट्स
जरूरी मरम्मत के चलते बिजली की सप्लाई डेराबस्सी के गांव सैदपुरा में बाधित हुई थी।
-एसडीओ, पावर कॉम।