फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : पूर्व सांसद परनीत कौर की हिदायत के बाद वीआईपी रोड पर से हटाई रेहडिय़ां

विज्ञापन
विज्ञापन
वीआईपी रोड से उठाईं रेहड़ियां, काउंसिल दफ्तर में रखवाईं
विज्ञापन

पूर्व सांसद परनीत कौर की हिदायत के बाद नगर काउंसिल और पुलिस विभाग ने मिलकर चलाया अभियान
सड़क पर रेहड़ियां लगवाने वाले शोरूम मालिकों ने किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर की दो दिन की फेरी के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। परनीत कौर के आदेशों के बाद नगर काउंसिल और पुलिस विभाग ने मिलकर अभियान चलाते हुए पॉश एरिया वीआईपी रोड पर अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रशास ने रोड के बीच में खड़ीं रेहड़ियां उठा लीं और काउंसिल दफ्तर ले गए। प्रशासन की सख्ती का नतीजा यह हुआ कि रेहड़ी-फड़ी लगवाने वाले दुकानदारों ने रोष व्यक्त किया और नेताओं से संपर्क साधकर दोबारा रेहड़ियां लगवाने के लिए जोर आजमाइश करते नजर आए।
वीआईपी रोड पर स्थित निर्मल छाया सोसाइटी से लेकर डोमनॉज चौक तक सड़क के बीचोंबीच रेहड़ी-फड़ी वाले अड्डे जमाकर खड़े हो जाते हैं। रेहड़ी-फड़ी वालों को सड़क पर खड़ा देख कार चालक अपने वाहन को पार्क करके चले जाते हैं जिसका नतीजा यह होता है कि यहां से निकलने वालों को घंटों जाम में फंसकर मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बाक्स
सड़क के बीचोंबीच जमा रखी कुर्सियां-टेबल
वीआईपी रोड के बीचोंबीच अड्डा जमाकर बैठे लोगों को नगर काउंसिल के अधिकारियों की कार्रवाई का बिल्कुल डर नहीं। उन्होंने अब रेहड़ी-फड़ी के अलावा सड़क के ऊपर ही कुर्सियां-टेबल जमा लिए हैं। वहीं, ग्राहक सड़क के बीचोंबीच कुर्सी पर बैठकर खाने-पीने की चीजों का आनंद लेते हैं। दूसरी ओर, ऐसे रेहड़ी-फड़ी वालों की वजह से सड़क पूरी तरह से कवर हो जाती है और आवाजाही करने वालों को रास्ता न मिलने के कारण जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है।
बाक्स :
परनीत कौर के पास सोसाइटी वासियों ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि दो दिन के दौरे दौरान परनीत कौर अपने वर्करों से रू-ब-रू मिलीं और वर्करों ने परनीत कौर को बताया कि वीआईपी रोड पर रहने वाले सोसाइटी वासी बहुत परेशान हैं। आरोप लगाया था कि शोरूम मालिक अपने रसूख का फायदा उठाकर अधिकारियों की मिलीभगत से रेहड़ियां सड़कों के ऊपर खड़ी करवा देते हैं। परनीत कौर ने कड़ा संज्ञान लेकर वर्करों के सामने ही नगर काउंसिल के अधिकारियों के अलावा पुलिस विभाग के अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

ये कहा मार्केट प्रधान ने
हम दुकानदारों ने मिलकर वीआईपी रोड से देवाजी कांप्लेक्स को जाने वाली सड़क तैयार करवाई, जिस पर लाखों रुपये का खर्च आया है। अगर काउंसिल इसका निर्माण करती तो हमें अपनी जेब से पैसे न देने पड़ते। वहीं, जल्द ही प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए अलग जगह का इंतजाम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

-कपिल मोहन, प्रधान, देवाजी कांपलेक्स, वीआईपी रोड जीरकपुर।
कोट्स :::::::
परनीत कौर के आदेशानुसार पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ वीआईपी रोड पर संयुक्त अभियान चलाकर रेहड़ियों को हटाया गया है जबकि कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी और ट्रैक्टर ट्रॉलियों में रेहड़ियों को भरकर काउंसिल दफ्तर जमा कर लिया गया है। अगर पुलिस अधिकारियों का ऐसे ही सहयोग मिलता रहा तो शहर में अवैध कब्जा करने वालों को निकाल बाहर करेंगे।
-गिरीश वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें