फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा सप्ताह की निकली हवा, शाम को आधे तक जाम मे फंसे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक सुरक्षा सप्ताह की निकली हवा, शाम को आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे लोग
विज्ञापन

- जिस जगह करवाया गया समागम, वहीं पर ट्रैफिक लाइट्स दे गईं जवाब
- सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइनें लगीं, अधिकारियों को फोन किया तो पहुंचे पुलिस वाले
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। एक तरफ जहां ट्रैफिक पुलिस ने फेज-तीन/पांच के लाइट प्वाइंट पर सोमवार सुबह सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज किया। एसपी ट्रैफिक से लेकर कई अधिकारी पहुंचे। लोगों को रेड लाइट जंप न करने से लेकर ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया। वहीं, शाम को उन नियमों की उस समय हवा निकल गई जब फेज-तीन/पांच की लाइटों पर लगी ट्रैफिक लाइट व फेज-सात की ट्रैफिक लाइट्स अचानक बंद हो गईं। इसके बाद सड़कों पर ट्रैफिक जाम हो गया। एक तरफ फेज-सात से पांच की तरफ आ रही सड़क पर ट्रैफिक रेंग गया। ऐसी ही स्थिति फेज-3-पांच की लाइटों से सात को जाने वाली सड़क पर बनी रही। ऐसा ही हाल फेज-सात की लाइटों पर रहा है। इसी बीच कुछ लोगों ने जाम की स्थिति देखी तो पुलिस के सीनियर अधिकारियों को फोन किया। तब जाकर मौके पर पुलिस के मुलाजिम पहुंचे। साथ ही जाम की स्थिति को बहाल किया। करीब आधे घंटे तक लोग परेशानी उठानी उठाते रहे। लोगों का कहना है कि अगर ट्रैफिक लाइट्स मेें खराबी की स्थिति बन रही है तो नगर निगम को इसके लिए उचित कदम उठाने चाहिए ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

68 लाख रुपये का किया जुर्माना
जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पूरी तरह से शिकंजा कस दिया गया है। गत महीने में पुलिस ने 68 लाख रुपये जुर्माना ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर किया है। इस मौके पर प्रोजेक्ट सलामती का भी आगाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें