होली मैरी स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम
बनूड़/लांडरां। शहर के होली मैरी स्कूल में शनिवार को ग्रैंड पैरेंटस दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कली बचचों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। जिसमें बच्चों के दादी-दादी और नाना-नानी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बनूड़ के थाना प्रमुख शमिंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर स्कूल के छोटे बच्चों ने नृत्य, बंगाली डांस, गिद्दा और भंगड़ा पेश किया। इस मौके पर फादर प्रेमानंद ने कहा कि बनूड़ शहर में यह पहला स्कूल है जो दूसरी बार ग्रैंड पैरेंट्स दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग ही हैं जिनसे हमारी संस्कृति जिंदा है। उन्होंने बच्चों से अपने बड़ों का सम्मान करने की अपील की।