फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कैंसर कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर जांच कैंप में 600 लोग हुए शामिल
विज्ञापन

मोहाली। पंजाबी विरसा सभ्याचारक सोसाइटी की ओर से कैंसर जागरूकता कैंप लगाया गया। कैंप की अगुवाई पार्षद सतवीर सिंह धनोआ व उनके साथियों ने की। इस कैंप के आयोजन में वर्ल्ड कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट, यूके डिप्लास्ट ग्रुप और रोटरी क्लब मोहाली ने भी सहयोग किया। इस दौरान करीब 600 लोगों की जांच की गई। कैंप की प्रधानगी करते हुए मेयर कुलवंत सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक कैंप लगाए जा रहे हैं। इस समय वर्ल्ड कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट यूके के चेयरमैन कुलवंत सिंह धालीवाल विशेष तौर पर मौजूद रहे। डिप्लास्ट ग्रुप के अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि ऐसे कैंप समय की जरूरत है, इससे लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे कैंप लगाए जाएंगे। कैंप में रोटरी क्लब मोहाली के प्रधान हरविंदर सिंह, निमर इंटरनेशनल सोसाइटी चंडीगढ़ के प्रधान जगमोहन सिंह काहलो समेत कई लोग मौजूद थे। समागम में सभी पार्टियों के पार्षद उपस्थित थे। इनमें कमलजीत सिंह रूबी, बॉबी कंबोज, सुखदेव सिंह पटवारी, अरुण शर्मा, अशोक झा, हरदीप सराओ, कुलजीत सिंह बेदी, अमरीक सिंह सोमल, हरपाल चन्ना, रमनदीप कौर, बलजीत सिंह कुंभड़ा, हरसुखइंद्र सिंह बब्बी बादल और परमदीप सिंह बैदवान समेत कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें