फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एरो सिटी में प्लॉट खरीदने के नाम पर 1.70 करोड़ ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एरोसिटी में प्लॉट खरीदने के नाम पर एक व्यक्ति से 1.70 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान धनवंत सिंह वासी गांव बाकरपुर के रूप में हुई है। इस मामले में सोहाना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता गुरदेव सिंह गिल निवासी सेक्टर-78 ने पुलिस को बताया कि उसने उक्त आरोपी के साथ एरोसिटी में एक प्लॉट का सौदा 1.70 करोड़ में किया था। उसने प्लॉट की पूरी रकम दे धनवंत सिंह को दे दी थी। बाद में आरोपी ने न तो प्लॉट की रजिस्ट्री उसके नाम करवाई और न ही रुपये लौटाए। वहीं, आरोपी उसे ही जान से मारने की धमकियां देने लगा है। इस तरह आरोपी ने उसके साथ 1.70 करोड़ रुपये की ठगी की है। पीड़ित ने इस संबंध में एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी थी। इसकी जांच एसपी (ग्रामीण) ने करके एसएसपी को सौंपी। इसके बाद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने डीए लीगल से सलाह लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें