फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नाबालिगों के झगड़े दौरान 17 वर्षीय दमन की गला रेतकर हत्या सड़क पर बेटे का शव रख ग्रामीणों ने एयरपोर्ट रोड किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के परिवार ने कहा- जब तक हत्यारे पकड़े नहीं जाते संस्कार नहीं करेंगे
विज्ञापन


दमन के साथी दिलप्रीत की हालत नाजुक, आरोपी ने आंख में चाकू से किया था वार

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गांव कुुंभड़ा में बुधवार देर रात नाबालिग में हुए झगड़े दौरान 17 वर्षीय दमन की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके साथी दिलप्रीत (16) की आंख में चाकू से वार किया गया था। दिलप्रीत की हालत नाजुक बताई जा रही है। वह मोहाली के निजी अस्पताल में आईसीयू में है। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी से हत्या में शामिल नाबालिगों की पहचान कर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं वीरवार सुबह मृतक दमन के परिवार व ग्रामीणों ने एयरपोर्ट रोड पर जाम लगा दिया।

पारिवारिक सदस्य दमन का शव अस्पताल से लेकर सीधा एयरपोर्ट रोड पर पहुंचे और शव रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण व दमन के पारिवारिक सदस्य सड़क पर धरना दे रहे थे। हालांकि सुबह से पुलिस उन्हें उठाने का प्रयास करती रही लेकिन परिवार हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ा रहा। परिजनों ने साफ कहा कि जब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं होते शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वहीं पुलिस ने कहा कि हमलावरों में से दो को काबू कर लिया है लेकिन परिवार का कहना था कि जिन्हें गिरफ्तार किया है उनके चेहरे दिखाए जाएं। देर रात तक सड़क पर लंबा जाम लगा रहा। वहीं पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वैकल्पिक रास्तों से ट्रैफिक सुचारू किया।
विज्ञापन


आरोपी घर से फरार, घर पर ताला
जिन्होंने दमन की हत्या की है वह प्रवासी नाबालिग बताए जा रहे हैं जो गांव कुंभड़ा के रहने वाले थे। हमलावर छह से सात थे। सभी नाबालिग हैं, जिनकी उम्र 16-17 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है, जिसने चाकू से वार किए थे वह घर से फरार है और घर पर ताला लगा है।

मामूली कहासुनी के बाद हत्या

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दमन और दिलप्रीत प्राइवेट नौकरी करते थे। दोनों शाम को काम खत्म करने के बाद गांव कुंभड़ा में झिउरा कुआं इलाके में बैठे थे। इसी दौरान वहां साइकिल चला रहे बच्चा प्रवासी नाबालिग से टकरा गया। प्रवासी नाबालिग बच्चे को पीटने लगा तो दमन और दिलप्रीत बच्चे की हिमायत करने पहुंचे गए। उन्होंने प्रवासी नाबालिग को रोका तो वह दमन को गालियां निकालने लगा। दमन ने विरोध किया तो प्रवासी नाबालिग उन्हें वहीं रुकने की बात कहकर चला गया और थोड़ी देर बात कई प्रवासी नाबालिगों के साथ आया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार एक नाबालिग ने दमन की गर्दन पर चाकू से वार किया और दिलप्रीत की आंख में चाकू से वार कर फरार हो गया। सीसीटीवी में हमला कर और भागते आरोपी नजर आ रहे हैं। बाद में दोनों घायलों को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां दमन को डॉक्टरों ने मृतक बता दिया जबकि दिलप्रीत का इलाज चल रहा है।
वेरिफिकेशन न करवाने पर पीजी मालिक गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने एक पीजी मालिक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास ये प्रवासी रह रहे थे। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने कहा कि गांव में पीजी चलाने वाले परवीन कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पीजी मालिक ने इनकी पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाई थी।
विज्ञापन


कोट्स

मृतक दमन के पिता बलविंदर सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(2), 109(1), 126(2), 190 और 191 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई हैं। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

हरबीर सिंह अटवाल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें