फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरी एनक्लेव सड़क की हालत बेहद खस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
माता गुजरी एनक्लेव सड़क की हालत बेहद खस्ता
विज्ञापन

चारों तरफ कीचड़ और गड्ढों के चलते लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। माता गुजरी एनक्लेव रोड की हालत इस समय लिंक सड़कों से भी ज्यादा खराब हो चुकी है। इस सड़क से कई टाउनशिप कालोनियों के निवासी गुजरते हैं। सड़क की खस्ता हालत तथा बड़े बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के आसपास के दुकानदारों का कहना है कि सड़क की खस्ता हालत के कारण उनका कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा इस सड़क की मरम्मत नहीं करवाई जा रही है।
नगर काउंसिल ने इस सड़क पर लीपापोती करके गड्ढों को मिट्टी से भर दिया था परंतु वाहनों के कारण मिट्टी गड्ढों से निकल रही है। इस कारण इस सड़क पर कीचड़ ही कीचड़ हो गया है। सड़क की खस्ता हालत व कीचड़ के कारण कई वाहन चालक फिसलकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के समाज सेवक कंवलजीत ढिल्लों, मनप्रीत सिंह काका सैनी, ठेकेदार रणजीत सिंह समेत क्षेत्र के निवासियों ने इस सड़क की तुरंत मरम्मत करवाने की मांग की है। लोगों की मांग है कि इस पर गटका डालकर सड़क को ऊंचा करके बनाया जाए ताकि राहगीरों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें