भाजपा युवा मोर्चो ने निकाली विजय संकल्प रैली
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। पाकिस्तान के खिलाफ की गई एयरस्ट्राइक को लेकर और भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन के भारत पहुंचने की खुशी में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रधान निर्मल सिंह निम्हा के नेतृत्व में विजय संकल्प रैली निकाली। इस दौरान भाजपा युवा नेताओं ने भारत जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इससे पहले रैली को जिला प्रधान सुशील राणा ने हरी झंडी दिखाई। रैली में भाजपा के जिला मित्र प्रधान मुकेश गांधी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। निर्मल सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति का ही कमाल है कि पाकिस्तान को अभिनंदन को छोड़ना पड़ा। इस मौके पर नरिंदर राणा, पवन, मनोज, दविंदर, आशू खन्ना, संजीव गोयल, रवींद्र शर्मा, रघुवीर शर्मा, आचंल शर्मा, सोमनाथ, विक्रम राम, चांदनी, हिना, राजेश राणा, हैपी, जसकरन, बंटी शर्मा उपस्थित थे।