फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये से बने बाथरूम दे गए जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
कई जगह टाइलें टूटी तो कोई उतार ले गया बल्ब
विज्ञापन

दुकानदार आए विरोध में, बोले इस मामले की हो जांच

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फेज-1 स्थित खोखा मार्केट में लाखों रुपये से बने नए शौचालय उचित संभाल न होने के चलते जवाब दे गए है। बाथरूम में जहां पाइप टूट गई है। वहीं, गंदगी की भरमार है। ऐसे में वहां के दुकानदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। खोखा मार्केट के दुकानदारों ने बताया कि 20 दिन पहले इन बाथरूमों का उद्घाटन नगर निगम मोहाली के सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन की तरफ से किया गया था। उन्होंने इन बाथरूमों की सफाई के लिए एक सफाई सेवक की पकी ड्यूटी लगाई थी, लेकिन यह सफाई सेवक यहां कभी कभार ही आता है, जिस कारण इन बाथरूमों में गंदगी की भरमार हो गई है। दुकानदारों ने बताया कि इन बाथरूमों के पाईप भी टूट गए हैं और कई बार तो यहाँ पानी तक नहीं आता। अब कोई व्यक्ति इन बाथरूम में से बल्ब भी उतार कर ले गया है। उन्होंने कहा कि इन बाथरूमों की सफाई न होने के कारण निकासी पाईपें जाम हो गई हैं। जिस करके इलाकों के दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों की मांग है कि इन बाथरूमों की तुरंत सफाई करवा कर इन की हालत में सुधार किया जाए।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि नगर निगम ने मोहाली को शौच मुक्त बनाने की दिशा में कार्रवाई शुरू की है। इसके तहत पूरे मोहाली में शौचालय बनाए गए हैं। इन शौचालय में लोगों की एंट्री पूरी तरह से फ्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें