नगर निगम में श्ुाक्रवार को होने वाली मीटिंग में आएगा प्रस्ताव
प्लास्टिक बैग को बनाने व इसे स्टॉक करने पर भी लगी पाबंदी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। नगर निगम के अधीन आते शहर के पचास वार्डों में अब प्लास्टिक से बने लिफाफों व थर्मोकॉल के उत्पादों का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। क्योंकि पंजाब सरकार द्वारा पारित नोटिफिकेशन को अब मोहाली शहर में लागू किया जाएगा। इस संबंधी शुक्रवार को होने वाली हाउस की मीटिंग में प्रस्ताव लाया जा रहा है। इसे हाउस से मंजूरी मिलने के बाद स्थानीय निकाय विभाग को भेजा जाएगा, जिसके बाद इसे लागू कर दिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार की तरफ से 2016 मेें प्लास्टिक पर पाबंदी संबंधी नियम बनाए गए थे। इसके मुताबिक पंजाब राज्य में प्लास्टिक कैरीबैग के प्रयोग व थर्मोकोल मैटीरियल से बने व टाइम प्रयोग वाले सारे मैटीरियल पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई थी। इस नोटिफिकेशन के तहत नगर निगम के अधीन प्लास्टिक बैग को बनाने, इसे स्टॉक करने, इस बनाना व इसकी रीसाइकिल करने पर पाबंदी लगा दी थी। वहीं, इस पालिसी को नगर निगम ने अडॉप्ट करने की तैयारी कर ली है। इस आदेश के लागू होने से लोगों को फायदा होगा।
जिक्रयोग है कि वैसे प्लास्टिक के लिफाफों आदि के प्रयोग पर मोहाली में भी पाबंदी लगी हुई। नगर निगम की टीम बाकायदा चेकिंग भी करती है। इसके अलावा लोगों पर जुर्माना भी किया जाता है, लेकिन उक्त आदेश के लागू से होने से अब काफी फायदा होगा। क्योंकि एक तो इससे गंदगी नहीं फैलेगी। दूसरा वातावरण को भी नुकसान नहीं होगा।