फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वर्ग के सहयोग के बिना किसी भी देश की प्रगति

विज्ञापन
विज्ञापन
‘महिला वर्ग के सहयोग के बिना देश की प्रगति असंभव’
विज्ञापन

खरड़। आजाद वेलफेयर सोसायटी की सचिव प्रेरणा शर्मा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर डाक्टर प्रतिभा मिश्रा (अध्यक्ष महिला विंग भारत विकास परिषद खरड़) विशेष तौर पर उपस्थित थीं। डाक्टर प्रतिभा ने कहा कि किसी देश की आर्थिक प्रगति और उसका विकास महिला वर्ग के सहयोग के बिना असंभव है। आज हमारा समाज महिला के प्रति जागरूक हो रहा है। केंद्र सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना ने भी इस जागरूकता में काफी योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि देश की बेटियों ने हर वर्ग में खुद को साबित किया है और देश व समाज का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं को वोट डालने का भी अधिकार नहीं था। उन्हें सती प्रथा के कारण पति के मरने पर उनके साथ ही चिता में जिंदा जला दिया जाता था। लेकिन लोगों की जागरूकता और कुछ महापुरुषों के संघर्ष से महिला वर्ग को इससे मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर रोक भी महिला वर्ग की जीत है। इस अवसर पर अल्का भाटिया, अरुणा मेहता, इंद्रजीत अरोड़ा, सीमा शर्मा, उर्मिला देवी और जसविंदर कौर समेत सोसायटी की अन्य महिला सदस्य भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें