फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तीन लोगों से 16 मोबाइल, दो बाइक और एक्टिवा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नाके पर जांच के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की। रिमांड के दौरान आरोपियों से 16 चोरी के मोबाइल फोन, बिना नंबर की समेत दो बाइक और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई। आरोपी सतनाम कुमार उर्फ सनी निवासी देसूमाजरा खरड़, अरस अली उर्फ मुन्ना निवासी देसूमाजरा खरड़ और करण उर्फ भोला निवासी सन्नी एनक्लेव हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी करण और अर्ज अली पर पहले भी विभिन्न थानों में आपराधिक केस दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि शहर में चोरी और स्नैचिंग की अन्य घटनाओं का भी इन आरोपियों से पर्दाफाश होने की संभावना है। उक्त जानकारी डीएसपी सिटी 1 पृथ्वी सिंह चहल ने दी। उन्होंने बताया कि थाना फेज-1 के एसएचओ सुखबीर सिंह और उनकी टीम ने 16 नवंबर को ईएसआई अस्पताल इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 के पास नाकाबंदी की थी। तभी उक्त आरोपियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें