जीरकपुर। भारत विकास परिषद शहीद भगत सिंह शाखा ढकोली की ओर से एसी नेशनल स्कूल के प्रांगण में भारत को जानो शाखा स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की ओर से कनिष्ठ वर्ग की 7 टीमों और वरिष्ठ वर्ग की 3 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ड्रॉ के माध्यम से टीम नंबर आवंटित कर प्रतियोगिता आरंभ हुई। कनिष्ठ वर्ग में ब्लूमिंग डेल पब्लिक स्कूल बलटाना की फलक कंसल और पीयूष सिंह प्रथम रहे, जबकि वरिष्ठ वर्ग में माउंट व्यू पब्लिक स्कूल बलटाना की नमनप्रीत कौर और नायशा जयसवाल ने पहला स्थान हासिल किया। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट, मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।