जिले में 16 कोरोना संक्रमित मिले
मोहाली। जिले में मंगलवार को 16 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को कोरोना की जांच के लिए 377 लोगों के नमूने लिए थे। इनमें से 72 मरीज की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। वहीं, 32 कोरोना संक्रमित ठीक हो गए हैं। जिले में अभी कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 107 पहुंच गई है। इनमें से 99 मरीज शहरी और आठ मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। वहीं अभी कोई भी मरीज गंभीर हालत में नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए कहा है। संवाद